जमशेदपुर : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत की ओर से बारीडीह स्थित वीर कुंवर सिंह हॉल में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन धूम-धाम से मनाया गया. कार्यक्रम में मणिपाल मेडकल कॉलेज एवं अस्पताल की प्रोफेसर डॉ सोनालिका सिंह, उप निर्वाचन आयुक्त प्रियंका सिंह, डीएसपी अरुणा मिश्रा, तरुणा मिश्रा, भोजपुरी सिंगर शिवानी पंकज आदि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम प्रदेश महामंत्री चंदा सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ. महिला दिवस के अवसर पर आयोजित उक्त कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. इसके साथ ही, महिलाओं व बच्चियों के लिए कार्य करनेवाली बच्चियों और महिलाओं को सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम का संचालन संस्था की प्रेस प्रवक्ता श्वेता सिंह ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोल्हान अध्यक्ष शीलू सिंह जिला अध्यक्ष अर्चना सिंह जिला सचिव पूनम सिंह, जिला कार्यकर्ता संगीता सिंह, गोविंदपुर मंडल महामंत्री अंशु सिंह, टेल्को मंडल अध्यक्ष, पूनम सिंह, सोनारी मंडल अध्यक्ष कंचन सिंह, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष रेणु सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष वीणा सिंह एवं अन्य उपस्थित थे. राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा सिंह को कुंभ मेले में सभी क्षत्रिय समाज के परिवारों को ले जाने के लिए समाज की महिलाओं द्वारा सम्मानित किया गया. चंदा सिंह का सपोर्ट करने के लिए टेल्को मंडल उपाध्यक्ष सुषमा सिंह तथा संजू सिंह को भी सम्मानित किया गया और महामंत्री चंदा सिंह राजपूत को संगठन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के सभी वक्तव्य में बच्चियों की शिक्षा, उनकी आत्मनिर्भरता तथा आपसी संबंधों पर जोर दिया गया. बच्चियों की सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा हुई. कार्यक्रम में छात्राणियों को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया. भोजपुरी गायक शिवानी सिंह ने होली के भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया. सभी क्षत्राणियों ने होली के गानों पर धमाल मचाया तथा एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं.



