जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह रंगारंग रहा. भोजपुरी गीतों पर अपराह्न 3 बजे से फगुआ की जो रसधारा बही, वह शाम तक बहती ही रही. आगंतुक लोगों ने विधायक सरयू राय को गुलाल लगाया और होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं. होली मिलन का यह आयोजन श्री राय के बिष्टुपुर स्थित आवास सह कार्यालय पर किया गया था. भोजन की भी व्यवस्था थी. होली मिलन समारोह में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो भी आए. उन्होंने श्री राय को गुलाल लगाया और काफी देर तक साथ में रहे. (नीचे भी पढ़े)

वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह भी होली मिलन समारोह में आए. उन्होंने श्री राय के चरण स्पर्श किये और आशीर्वाद लिया. इस होली मिलन समारोह की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि प्रायः हर दल के लोग सियासी लकीर को मिटा कर आए, गले मिले, अबीर लगाये और होली की शुभकामनाएं दीं. कोई भेद मन में न रहा. हर दल के लोग आए और होली मिलन के रंग में रंग गए. महिलाओं में इस होली मिलन को लेकर अलग ही कौतुहल दिखा. सभी ने भोजपुरी गीतों पर जी भर का डांस किया, फोटो खिंचवाए और सेल्फी भी ली. किसी के मन में कोई संशय या किसी किस्म का भय नहीं था. सभी ने बिंदास डांस किया. लोगों ने भोजन व्यवस्था की भी तारीफ की.(नीचे भी पढ़े)

होली मिलन समारोह में हरिकिशोर तिवारी, मुरलीधर केडिया, सुरेश संथालिया, मुकेश मित्तल, मानव केडिया, अशोक गोयल, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के झारखंड के अध्यक्ष शंकर मित्तल, गोविंद दोदराजका, चंद्रदेव राकेश, रमेश कुंवर, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, आशुतोष राय, नीरज सिंह, मुकुल मिश्रा, जदयू के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जदयू महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अमृता मिश्रा, जदयू के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, कौशल सिंह, बमभोला सिंह, जदयू के युवा प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह, भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरू सिंह, प्रवीण सिंह, पप्पू सिंह, संतोष भगत, आफताब अहमद सिद्दिकी, निसार अहमद, पिंटू सिंह, अनुज चौधरी, सन्नी सिंह, रवि ठाकुर, धर्मेंद्र प्रसाद, विवेक पांडेय, अमरेंद्र पासवान, अजय सिन्हा, संजय ठाकुर, भीम सिंह, विनोद राय, ललन चौहान, अजय श्रीवास्तव, अमरेंद्र मलिक, मस्तान सिंह, डीडी त्रिपाठी, श्रीमन त्रिगुण, रवींद्र नाथ चौबे, कमलेश्वर, शिवपूजन सिंह, मृत्युंजय सिंह, अर्जुन यादव, विजय सिंह, शंकर कर्मकार, हरेराम सिंह, महेश तिवारी, भरत पांडेय, सतीश सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, अरुण कुमार पांडेय, नित्यानंद सिन्हा, कन्हैया ओझा, प्रेम सक्सेना, चुन्नू भूमिज, मंजू सिंह, आकाश शाह, प्रीति सिन्हा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजेश कुमार, विवेक सिन्हा, सुरंजन राय, राकेश लोधी, रवींद्र सिंह, राजू प्रजापति, राजीव सिंह, सुनील सिंह, चंद्रशेखर राव, कुलविंदर सिंह पन्नू, ललन द्विवेदी, दुर्गा राव, अमर सिंह, राणा प्रताप सिंह, सतीश श्रीवास्तव, राकेश सिंह, संजीव सिन्हा, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के राजीव सिंह और दिनेश सिंह आदि भी मौजूद रहे.



