सरायकेला: सरायकेला-चाईबासा मार्ग पर रविवार की शाम रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां टांगरानी के समीप एक तेज रफ्तार केटीएम बाइक हाई स्पीड के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में घुस गया. घटना में बाइक सवार युवक बिरसा चौक निवासी श्याम सुंदर हेंब्रम (26) गंभीर रूप से घायल हो गया.(नीचे भी पढ़े)
घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमजीएम रेफर कर दिया. घटना रविवार की शाम करीब 5:30 बजे की है.घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक रविवार की शाम किसी काम से केटीएम बाइक से चाईबासा की ओर जा रहा था. इसी दौरान टंगरानी के समीप बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में घुस गई. घटना में युवक के चेहरे पर गंभीर चोट आई है.



