जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह के सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में किशोरी की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है. इस मामले में नाबालिग किशोरी के प्रेमी सोनू कर्मकार (25) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. सिटी एसपी ललित मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि नाबालिग का आरोपी के साथ प्रेम संबंध था. आरोपी पहले से शादी शुदा था. जब वह अपनी पत्नी के पास छोलागोड़ा जा रहा था, उसी क्रम में मृतका के साथ सोपोडेरा राजकीय मध्य विद्यालय पहुंचा. वहां उसके साथ नाबालिग भी थी. (नीचे भी पढ़ें)

मृतका के द्वारा शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा था, इसी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ. झगड़ा होने के बाद प्रेमी ने गुस्से में मृतका का गला घोटकर हत्या कर दिया. इस दौरान घटना के समय पहने हुए सफेद रंग का शर्ट को छुपा दिया था, जिसके निशानदेही पर उसे बरामद कर लिया गया है. फिलहाल आरोपी रहने वाला बिरसानगर जोन नंबर टू बी है. उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

















