
जमशेदपुर : जमशेदपुर के दो थानाक्षेत्र में से पुलिस ने ब्राउन शुगर की बिक्री करते दो लोगों को हिरासत में ले लिया है. जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने भी ब्राउन शुगर बेचने के मामले में तीन माह से फरार चल रहे छायानगर निवासी काजल राय को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पूर्व में कुणाल मुंडा, राकेश कहार, राजा राय, राजा दास, दीपू मुंडा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. दूसरी ओर, सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर बिक्री करने के मामले में फरार सूरज को बारीडीह बाजार स्थित दुकान सह घर में छापामारी कर गिरफ्तार किया. 26 अगस्त को इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को जेल भेजा था लेकिन सूरज यादव उस मामले में फरार था. गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने बाजार स्थित दातुन दुकान वाले घर से अहले सुबह उसे गिरफ्तार किया.




