जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 8 में संत रविदास कॉलोनी में संत रविदास जंयती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के पदाधिकारी गोवर्धन रविदास ने बताया कि हम लोग 1970 से लगातार संत रविदास की जयंती मनाते आ रहे हैं. उनका कहना था शिक्षित बनो, सहयोग करो, आगे बढ़ो, प्रेम भाव से चलना है. मन चंगा तो कठौती में गंगा. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि हम लोग संत रविदास के विचार एवं मार्गदर्शन के अनुसार चलते हैं और प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी हम लोग भोग का वितरण करेंगे. इस भोग का ग्रहण कोई भी व्यक्ति आकर कर सकता है. इस दौरान लोगों को भरपेट भोजन खिलाया जाता हैं.














