
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां ज़िलें में बीते शुक्रवार की सुबह कुचाई के दलभंगा ओपी अंतर्गत बारुदा के जंगलों में हुए मुठभेड़ में मारी गई. महिला नक्सली रीला मंझियाइन के परिजनों ने शव की शिनाख्त करने के बाद शव लेने से इंकार कर दिया है. अब पुलिस रीला के शव का दाह- संस्कार कराएगी. पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा नक्सली मुठभेड़ में मारी गई गिरिडीह जिले की चतरोचट्टी थाना क्षेत्र की रहने वाली रीला मझियाईन का शव परिजनों द्वारा लिए जाने से इनकार करने के बाद पुलिस द्वारा सारी प्रक्रिया पूरी करते हुए अंतिम संस्कार किए जाने की तैयारी की जा रही है.





