
जमशेदपुर : मेट्रोपोलिटन शहर के रुप में पहचान बना चुके जमशेदपुर में बाइक चोरों का साम्राज्य स्थापित हो गया है. ऐसा इसलिए कहने को हर कोई मजबूर हो रहे है क्योंकि जमशेदपुर में पिछले एक साल के भीतर 3 करोड़ रुपये मूल्य की बाइकों की चोरी हो चुकी है. आंकड़े बताते है कि, एक साल में 713 दोपहिया वाहनों की चोरी हुई है. इनमें 70 प्रतिशत वाहन ऐसे है जिन्हें एक साल या उससे कम अवधि में खरीदा गया था. जमशेदपुर मे कई जगहों पर बाइक चोरी के लिए डेंजर जोन बन गए है. आपको बता दें कि जमशेदपुर के जुबिली पार्क, साकची बाजार के आसपास, बंगाल क्लब समेत अन्य क्षेत्र और बिष्टुपुर अमर मार्केट आदि स्थानों पर लगातार बाइक चोरी हो रही है. वहीं पुलिस द्वारा पूरे जमशेदपुर मे विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. वही जमशेदपुर में बाइक चोर गिरोह पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे है. बाइक चोरी से लोग काफी परेशान है. वही सूत्रों की मानें तो जमशेदपुर मे अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का हाथ है. जो कि आसानी से जमशेदपुर के बाइकों को चोरी कर अन्य राज्यों तक पहुंचा रहे है. लेकिन अब तक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होने से मनोबल काफी ज्यादा बढ़ा हुआ है और लोगों में गुस्सा है.







