जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में लगातार कैंटीन में सुधार हो रहा है. इस कड़ी में सोमवार को टाटा स्टील के मर्चेंट मिल (फेरो एलॉय यार्ड के बगल में) बने नये कैंटीन का उदघाटन किया गया. यह ठेका कर्मचारियों के लिए तैयार कैंटीन था, जिसको नये सिरे से बनाया गया है. यह सेंट्रलाइज्ड कैंटीन है, जिसमें कर्मचारियों के बैठकर खाने के लिए उत्तम इंतजाम है. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन जमशेदपुर प्लांट चैतन्य भानु ने इसका उदघाटन किया. इस मौके पर उनके साथ टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, सहायक सचिव और कैंटीन कमेटी के वाइस चेयरमैन नितेश राज, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, उपाध्यक्ष राजीव चौधरी, एचआर आइआर के अधिकारी जुबिन पालिया, कैंटीन कमेटी के उदय कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)

सबसे रोचक तथ्य तो यह रही कि इसी कैंटीन में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चैतन्य भानु ने दोपहर का लंच किया. उनके साथ टाटा स्टील और टाटा वकर्रर्स यूनियन के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे. वीपी ऑपरेशन चैतन्य भानु ने खाने की तारीफ की और इस व्यवस्था को सिर्फ एक दिन का नहीं बल्कि हमेशा के लिए बनाकर रखने का निर्देश दिया. कर्मचारियों को बेहतर खाना और हाइजिन के साथ भोजन उपलब्ध कराने के प्रति कंपनी का अपना दायित्व है.



