• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, July 1, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Ghatshila by-election bjp : घाटशिला उपचुनाव में भाजपा ने ताकत झोंकी, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, अमर बाउरी, नीलकंठ सिंह मुंडा, भानु प्रताप शाही, बड़कुंवर गगराई समेत कई दिग्गजों ने की जोरआजमाइश

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : घाटशिला उपचुनाव में भाजपा ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, विपक्ष के पूर्व नेता अमर बाउरी, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, विधायक भानु प्रताप शाही, बड़कुंवर गगरई समेत कई दिग्गज नेताओं ने चुनाव प्रचार किया. पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और भाजपा नेता सुरेश साव, स्थानीय मुखिया दुलारी सोरेन ने शनिवार को घाटशिला उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में तेरेंगा पंचायत के तालडीह टोला में जनसम्पर्क किया. इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की सबसे बड़ी समस्या हेमन्त सोरेन है वे जबतक सत्ता में रहेंगे समस्या बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि राज्य में लूट मची हुई है, घुसपैठियों को बढ़ावा दिया जा रहा है और आदिवासी की ज़मीन पर कब्जा हो रहा है. बेरोज़गारी चरम पर है. श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में चारों ओर भ्रष्टाचार का बोल बाला है. उन्होंने यहा से बाबूलाल सोरेन को जिताने की अपील की. (नीचे भी पढे़ं)

ADVERTISEMENT

मुखिया दुलारी सोरेन ने कहा कि हेमन्त सोरेन के सरकार में महिलाओं की असुरक्षा हो रही है. भाजपा नेता सुरेश साव ने कहा कि झारखंड में हेमन्त सरकार का कार्यकाल पूरा नहीं होने से पहले लोग परिवर्तन की बात करने लगे हैं और यह परिवर्तन घाटशिला विधानसभा के उपचुनाव में दिखाई देगा. भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने धालमूढ़गढ़ के जुनबनी, मौदासोली, चुकरीपाड़ा, रावताड़ा, जुगीसोल में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस अवसर पर आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपमानित किया है, उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाया है, घाटशिला की जनता उनके अपमान का बदला जरूर लेगी. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को भारी मातो से जिताने की अपील की. इस अवसर पर गौर चंद्र पत्रा, चंदन मुंडा सहित कई उपस्थित थे. झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने पूर्वी बदिया, पश्चिमी बदिया, कुइली, गोहला, पारुलिया में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार जब से बनी है तब से इस सरकार में ना दलित सुरक्षित है और ना आदिवासी. इस प्रदेश में दलित आदिवासी की शोषण, हत्या की घटना में लगातार वृद्धि हो रही है, क्या इसी दिन के लिए झारखंड के दलित आदिवासी ने हेमंत सोरेन की सरकार बनाया था, इसका जवाब घाटशिला की जनता जरूर देगी. इस अवसर पर दिनेश साव सहित कई लोग उपस्थित थे. (नीचे भी पढे़ं)

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता बड़कुंवर गगराई ने बाघुड़िया, जोडिसा, हेंडलजूड़ी में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस मौके उन्होंने कहा की चाईबासा की घटना ने हेमंत सोरेन की सरकार का आदिवासी विरोधी चेहरा उजागर हुआ है. आदिवासी युवा अपने सही मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे उसपर लाठी चार्ज कर घायल करना, सैकड़ो लोगो के ऊपर एफआइआर करना, यह बताता है हेमंत सरकार आदिवासी विरोधी है। आदिवासी समाज इसका बदला जरूर लेगा. झारखंड सरकार में पूर्व स्वास्थ मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने उतरी मउभंडार, पश्चिमी मउभांडार, पूर्वी मउभांडार, गोपालपुर और धर्मबहाल में जनसंपर्क किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ठगो की सरकार है. प्रति वर्ष पाँच लाख युवाओं को नौकरी देने का झूठे वादा करने वाली, झारखंड के बेरोजगार युवकों को बेरोजगारी भत्ता देने का झूठ वादा करने वाली, प्रश्नपत्र लीक कर युवाओ के सपनों को तोड़ने वाली सरकार में, छात्र- युवा के ऊपर लाठीचार्ज और एफआइआर करने वाली युवा विरोधी सरकार का चेहरा उजागर हुआ है, राज्य के युवा समझ चुके है की ये धोखेबाज सरकार में उनका भविष्य अंधकारमय है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur rural theft: गालूडीह में टीवीएस शोरूम में चोरी, चोरों ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी किया क्षतिग्रस्त, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
खबर

Jamshedpur rural theft: गालूडीह में टीवीएस शोरूम में चोरी, चोरों ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी किया क्षतिग्रस्त, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

July 1, 2026
Jamshedpur bistupur dd murder case – डीडी बार हिंसा के बाद जमशेदपुर में धारा 163 लागू, धरना-प्रदर्शन व पांच से अधिक लोगों के जुटने पर रोक
खबर

Jamshedpur bistupur dd murder case – डीडी बार हिंसा के बाद जमशेदपुर में धारा 163 लागू, धरना-प्रदर्शन व पांच से अधिक लोगों के जुटने पर रोक

July 1, 2026
Jamshedpur bistupur dd bar murder case : बिष्टुपुर डीडी बार में कातिलाना हमला में मारे गए युवक हिमांशु का बिना परिजनों की मौजूदगी में कराया गया पोस्टमार्टम, मुख्य आरोपी पर 2 लाख का इनाम, शहर में हाई अलर्ट

Next Post
Horoscope Know Your Day Sunday 9th November 2025-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 9 नवंबर 2025

Horoscope Know Your Day Sunday 9th November 2025-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 9 नवंबर 2025

Jamshedpur janjatiya gaurav divas : जेवियर पब्लिक स्कूल में मना जनजातीय गौरव दिवस, विद्यार्थियों ने झारखंड की धरोहर का किया प्रदर्शन

Saraikela illegal clinic sealed : सरायकेला के कुचाई दलभंगा में अवैध रूप से संचालित पूनम क्लिनिक सील, जिला स्तरीय निरीक्षण दल ने जांच के बाद की कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural theft: गालूडीह में टीवीएस शोरूम में चोरी, चोरों ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी किया क्षतिग्रस्त, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Jamshedpur bistupur dd murder case – डीडी बार हिंसा के बाद जमशेदपुर में धारा 163 लागू, धरना-प्रदर्शन व पांच से अधिक लोगों के जुटने पर रोक

Jamshedpur bistupur dd bar murder case : बिष्टुपुर डीडी बार में कातिलाना हमला में मारे गए युवक हिमांशु का बिना परिजनों की मौजूदगी में कराया गया पोस्टमार्टम, मुख्य आरोपी पर 2 लाख का इनाम, शहर में हाई अलर्ट

Horoscope Know Your Day Wednesday 1st July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 1 जुलाई 2026

Jamshedpur incident – मानगो में 7 साल का बच्चा चला रहा था कार, लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural theft: गालूडीह में टीवीएस शोरूम में चोरी, चोरों ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी किया क्षतिग्रस्त, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Jamshedpur bistupur dd murder case – डीडी बार हिंसा के बाद जमशेदपुर में धारा 163 लागू, धरना-प्रदर्शन व पांच से अधिक लोगों के जुटने पर रोक

Jamshedpur bistupur dd bar murder case : बिष्टुपुर डीडी बार में कातिलाना हमला में मारे गए युवक हिमांशु का बिना परिजनों की मौजूदगी में कराया गया पोस्टमार्टम, मुख्य आरोपी पर 2 लाख का इनाम, शहर में हाई अलर्ट

Jamshedpur incident – मानगो में 7 साल का बच्चा चला रहा था कार, लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Jamshedpur dd bar murder case – हिमांशु सिंह हत्याकांड: पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने किया इनकार, एनकाउंटर की मांग, नेताओं ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों ने चोरी हुई मोबाइल अधेड़ को लौटाया

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News