रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : झारखंड सरकार राजभाषा विभाग के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत समाहरणालय लिपिकों का पदनाम परिवर्तित कर ‘समाहरणालय सहायक’ कर दिया गया है. सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है. पदनाम परिवर्तन की अधिसूचना जारी होने के बाद चक्रधरपुर प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय के कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर कर्मचारियों ने राज्य सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उनकी पहचान और कार्य की गरिमा को नया सम्मान मिलेगा. कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी उनके सेवा हितों से जुड़े अन्य मुद्दों पर सरकार सकारात्मक निर्णय लेगी.







