
चक्रधरपुर : प्रखंड के इतिहासा गांव के अनेक मजदूर गोवा में फंसे हैं। उन्हें स्थानीय विधायक सुखराम उरांव की ओर से सहयोग किया गया। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दूरभाष पर सभी मजदूरों ने उनसे वार्ता की। साथ ही उन्होंने व्हाट्सएप पर तस्वीर भेजी। उसके बाद कंफर्म होने के बाद उन्हें सुविधा उपलब्ध करा दी गयी। फंसे मजदूरों में गोन्दे पूर्ति ,रौतु सोय, मांगता सोय, रामसिंह बांकिरा, रॉयतु सोय, बिष्णु बानरा, लखन सोय, सेंडगा गोप, बागुन सामाड व सोमाय बनारा शामिल हैं। ये सभी मजदूर चक्रधरपुर प्रखण्ड की इतिहासा पंचायत के गांव गेंडेडीह पोस्ट ऊंचबिता थाना टोकलो के निवासी हैं। सभी मजदूर गोवा मेब गेंरिश कम्पनी में मजदूरी करते हैं। सभी मजदूरों की हालत चिंताजनक बनी हुई थी। बाद में सभी मजदूरों ने विधायक सुखराम उरांव को दूरभाष पर सूचना दी. उसके बाद विधायक श्री उरांव ने सहयोग किया। इधर, संदेश भेजकर मजदूरों ने विधायक सुखराम उरांव व उनके पुत्र सन्नी उरांव के प्रति आभार जताया है।







