जमशेदपुर : जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव ग्राउंड में 23 से 27 फरवरी तक लिवरपुल क्रिकेट क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा. यह आयोजन जय महाकाल सेवा संघ करा रहा है. इसके लिए रविवार को एक प्रेस वार्ता रखी गई. प्रेस वार्ता में मुख्य संरक्षक नीरज सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी. इसके लिए एंट्री फीस 4001 रुपए है. विजेता टीम को 1 लाख 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार और कप दिया जाएगा. वहीं उप विजेता को 75 हजार रुपए का इनाम और कप दिया जाएगा. इसके अलावा सेमी फाइनल में पहुंचने वाली टीम को 10 हजार रुपए मिलेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच के लिए भी इनाम है. टूर्नामेंट टेनिस बॉल से होगा. इसमें, शहर के अलावा राज्य के बाहर से भी टीम आएगी. हर मैच 8 ओवर का होगा. मैच में मुख्य अतिथि के रूप के क्रिकेटर सौरभ तिवारी मौजूद रहेंगे. नीरज सिंह ने कहा कि यह एक खेल है. जहां सभी जाति धर्म के लोग खेलते है. यह एक ऐसा माध्यम है जहां सभी मिलकर खेलते भी हैं और खिलाते भी हैं. इसमें गांव की टीम को भी शामिल किया जाएगा. ताकि उन्हें एक अच्छा मंच मिले.














