जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना पुलिस में करीब डेढ़ साल पुराने डकैती की साजिश मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखीकात गोप उर्फ बेगी और समीर गोप उर्फ पोल्टु गोप के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार 25 अक्टूबर 2024 को गुप्त सूचना मिली थी कि छोटा गोबिंदपुर स्थित एक निर्माणाधीन फ्लैट में कुछ अपराधी अवैध हथियार के साथ डकैती की योजना बना रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद गठित छापेमारी टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था. तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया था. (नीचे भी पढ़ें)
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने फरार चल रहे लखीकात गोप उर्फ बेगी और समीर गोप उर्फ पोल्टु गोप के नाम का खुलासा किया था. इसके बाद से दोनों की तलाश की जा रही थी. पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है. लखीकात गोप के खिलाफ वर्ष 2016 में रंगदारी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज है, जबकि समीर गोप के खिलाफ रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं. इस कार्रवाई में परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में रितेश कुमार, संदीप कुमार सिंह और संतोष कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे.







