चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की जुगीतोपा पंचायत के खोड़ी पहाड़ी पहाड़ पूजा शनिवार को धूमधाम से हुई. अच्छी बारिश और खुशहाली के लिए 12 मौजा के ग्रामीणों ने पूजा की. यह पूजा सोनाहारा, सालुआडीह, रेंगड़पहाड़ी, लुआग्राम, आमलागोड़ा, भालुकापहाड़ी, मालकुंडी , सीजबेड़िया, हथियाशोली, कालीदासपुर, बड़शोल और कदमाशोली मौजा के ग्रामीणों द्वारा आयोजित होती है. पुजारी मिहिर सरदार ने मंत्रोच्चारण कर पूजा संपन्न कराई. श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर बारिश और खुशहाली की कामना की. (नीचे भी पढ़े)

रविवार को पहाड़ के नीचे मैदान में बुरू बोंगा पाता नाच प्रतियोगिता आयोजित होगा और विजयी प्रतिभागी को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, खोड़ीपहाड़ी संस्कृति रक्षा कमेटि के अध्यक्ष रूपचांद हांसदा, उपाध्यक्ष हरेन माहाली व राजेश्वर महतो, सचिव बैद्यनाथ माहाली, सह सचिव राजेन सोरेन व बासुदेव महतो, कोषाध्यक्ष अमर हांसदा, सह कोषाध्यक्ष शशांक महतो व धर्म दास हांसदा, सदस्य मंडली के रूद्र प्रताप महतो, असित कुमार करुणामय, हरिपद मंडल, अर्जुन गोप, संजय राणा, कृष्ण माहाली, लोहो हांसदा, रतन गोप, मानिक हेम्ब्रम, भानू माहाली, डमन महतो, गोराचांद सोरेन, तपन टुडू, दुलाल चंद्र महतो, असित गोप, दशरथ माहाली, पूर्ण चंद्र हांसदा, कान्हाई लाल बास्के, सुनिल सोरेन उपस्थित थे.



