
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत हाउसिंग कॉलोनी निवासी युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को युवती को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया. इससे पहले एमजीएम अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल करवाया गया. न्यायालय के समक्ष पीड़िता ने वही कहानी बताई जो उसने पुलिस के समक्ष बताई थी. पीड़िता ने कहा कि घटना की रात वह घर पर थी. इसी दौरान घर का दरवाजा खटखटाने की आवाज आई. जब वह दरवाजा खोली तो सामने मनोरंजन सिंह खड़ा था. वह अचानक घर में घुस गया. वह भागी पर मनोरंजन सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया. चिल्लाने पर छोटी बहन बगल के कमरे से आई. बहन के विरोध करने पर वह यह कहकर भाग गया. बाद में उसने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची. उसे थाने बुलाया गया. इस बीच डॉ एन के पांडे ने उसकी नाइटी को पानी से धुलवा दी. बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोरंजन सिंह, शशिभूषण, पिंकी, एनके सिंह और डॉ एनके पांडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की पर सभी फरार चल रहे है.
बिरसानगर थाना के सब इंस्पेक्टर भी चल रहे फरार : इधर दुष्कर्म के आरोपी बिरसानगर थाना एसआई रवि रंजन कुमार भी बीते एक माह से फरार ही चल रहे है. अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी भी नहीं हो पाई है. इस मामले की अनुसंधानकर्ता महिला थाना प्रभारी जेनी सुधा तिग्गा को जांच अधिकारी से हटाकर साकची थाना की एसआई अनिता कुमारी को जांच का जिम्मा सौंपा गया था. जांच अधिकारी के बदलने के बाद यह आस जताई जा रही थी कि आरोपी को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी पर इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.






