कोल्हान/चाईबासा : कोल्हान के चाईबासा स्थित अर्जुना हॉल दुंबी साई में रोशनी फाउंडेशन के सौजन्य से एक दिवसीय कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ. कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य- राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा के लिए अवसर, सरकारी एवं गैर सरकारी छात्रवृत्ति में अवसर रहा. छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के लिए योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए लीगल डॉक्यूमेंटेशन के बारे में जानकारी दी गयी. इस दौरान महिलाओं को स्वालंबन के लिए प्रशिक्षण, रोजगार एवं स्वरोजगार संबंधी जानकारियां दी गयी. एक नेतृत्व क्षमता के विकास पर जोर दिया गया. कार्यशाला में कोल्हान क्षेत्र के युवा छात्र-छात्राओं के लिए युवा नेतृत्व विकास, सरकारी छात्रवृत्ति और कानूनी दस्तावेजीकरण के प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक बताया गया. मौके पर स्टेट कोऑर्डिनेटर सुरजीत नाग ने अध्ययनरत छात्र-छात्रा को नेतृत्व प्रशिक्षण दिया. (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही उन्हें अपने उच्च शिक्षा एवं संबंधित कानूनी दस्तावेज और सरकारी एवं गैर सरकारी छात्रवृत्ति के बारे में विस्तार जानकारी दिया एवं आने वाले सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया. कार्यक्रम में सरायकेला खरसावां से रोशनी फेलो मनोज सोय, कृष्ण सोय, चक्रधरपुर से पंकज बंकिरा, जगन्नाथपुर से निर्मल सिंकु, ट्राइबल इंडियन चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स अनमोल पिंगुवा, जादूगोड़ा से आशीष बुड़ीउली एवं अन्य सामाजिक परिवर्तनकर्ता उपस्थित रहे और कार्यक्रम में साधु हो ने युवाओं को स्वालंबन बनाने के लिए प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी देते हुए आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और मंच का संचालन किया. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले तमाम युवा वॉलिंटियर्स व साथियों को धन्यवाद दिया गया.














